Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड की बेटी ने रोशन किया देश का नाम! दिनेशपुर की प्रेमा विश्वास ने जीता ब्राउंस मेडल

Uttarakhand's daughter brought glory to the country! Dineshpur's Prema Vishwas won brown medal

रुद्रपुर। फॉक्स इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2023 इंडोनेशिया के सोलो सिटी में 5 से 10 सितंबर 2023 में टूर्नामेंट आयोजित हुआ, जिसमे 15 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में ऊधम सिंह नगर के दिनेशपुर निवासी प्रेमा विश्वास ने सिंगल में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के फियोना सिंह को हराकर सेमीफाइनल में कांस्य पदक प्राप्त किया।

बता दें कि आर्थिक तंगी के चलते फॉक्स इंडोनेशिया पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में वो भाग नही ले पा रही थी, जिसके बाद उत्तराखंड के तमाम समाजसेवियों ने मिलकर प्रेमा के हौसलों को उड़ान दी। इसके बाद प्रेमा का फॉक्स इंडोनेशिया पैरा बेडमिंटन इंटरनेशनल 2023 में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से चयन हुआ।

जिसमें उन्होंने जीतोड़ मेहनत कर कांस्य पदक हासिल किया। इस मौके पर उन्होंने सभी समाजसेवियों को शुक्रिया कहा। बता दें कि प्रेमा विश्वास तिलु रौतेली पुरस्कार और कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रदेश स्तर में कई स्वर्ण पदक, कांस्य पदक और कई पुरस्कार जीत चुकी हैं।