Oct 12, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड:अपराधियों के लिए लाशों को ठिकाने लगाने का मनपसंद अड्डा बन चुका है उत्तराखंड! प्रेमी ने प्रेमिका की लाश को भरा सूटकेस में,ठिकाने लगाने से पहले आया पुलिस की गिरफ़्त में

Uttarakhand: Uttarakhand has become a favorite haunt for criminals to dispose of dead bodies! Boyfriend stuffed girlfriend's body in suitcase, came under police custody before disposing of it

उत्तराखंड की शांत वादियों में अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। लाश ठिकाने लगाने के लिए अपराधी उत्तराखंड ही आते है। आज ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया जब प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका को मारकर उसके शव को सूटकेस में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की जा रही थी,तभी होटल मैनेजर ने पूछ लिया और प्रेमी पकड़ा गया।
मामला उत्तराखंड के रुड़की में पिरान कलियर क्षेत्र का है जहाँ एक गेस्ट हाउस से एक युवक सूटकेस ले जा रहा था तभी मैनेजर ने भारी सूटकेस को देखकर युवक से पूछा कि तुम्हारे साथ जो लड़की आई थी वो कहाँ है? युवक घबरा गया और अंटशंट बाते करने लगा।मैनेजर को शक हुआ तो उसने स्टॉफ के लोगो को बुलाया और सूटकेस की तलाशी शुरू कर दी। सूटकेस खोलते ही उसमे लड़की का शव नज़र आया। ये देख वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए।उन्होंने तुरंत पुलिस को फ़ोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक ने बताया कि युवती के साथ उसके प्रेम सम्बंध थे,लोगो के तानों से तंग आकर युवती ने जहर खा लिया था जिसे सूटकेस में भरकर गंग नहर में फेंकने जा रहा था और खुद भी वहीं कूदकर आत्महत्या करने जा रहा था। पुलिस युवक से और पूछताछ कर रही है