Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: राज्य की दो महिलाएं बनी मिनी गोल्फ की राष्ट्रीय निर्णायक! राष्ट्रीय स्तर रेफरी चयन पात्रता परीक्षा में हुई चयनित

Uttarakhand: Two women from the state become national judges of mini golf! Selected in the national level referee selection eligibility test.

नैनीताल। मिनिगोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में 9 वी सीनियर महिला एवम पुरुष मिनीगोल्फ चैंपियनशिप 2023- 24 का आयोजन 3 मार्च से 6 मार्च 2024 तक जिला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मानपुर, नागपुर, महाराष्ट्र में कराया गया। मिनिगोल्फ फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वार राष्ट्रीय स्तर रेफरी चयन का आयोजन किया गया इसमें उत्तराखंड की दो प्रथम महिला प्रशिक्षको लक्ष्मी काला भीमताल में अध्यापिका और जया पांडेय माउंट लिट्रा स्कूल रुद्रपुर में अध्यापिका ने मिनिगोल्फ की राष्ट्रीय स्तर रेफरी चयन पात्रता परीक्षा में चयनित हुई। मिनीगोल्फ एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के अध्यक्ष सीनियर एडवोकेट डी.के. शर्मा ने उत्तराखंड की दोनो चयनित प्रथम महिला रेफरीयो को बधाई दी। डॉ. नागेंद्र शर्मा क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय ने दोनो प्रशिक्षको को बधाई देते हुए बताया की उत्तराखंड की दोनो मिनी गोल्फ महिला प्रशिक्षको ने सफलतापूर्वक राष्ट्रीय मापदंडों के अनुसार मिनिगोल्फ की राष्ट्रीय स्तर की रेफरी चयन परीक्षा में पास हुई है। इस उपलब्धि पर संघ के सचिव डॉ. राहुल चंद्रा, प्रोफेसर डीसी पंत कैलाश भगत अंकुश रौतेला प्रोफेसर डीडी जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष अपजीत सिंह, उपाध्यक्ष पीके बक्शी, मनप्रीत सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय,  एडवोकेट भूपेश दुमका, जे.बी.सिंह, अपजीत सिंह,डॉ राजेश कुमार अनेक खेल प्रेमियों ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।