उत्तराखण्डः प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत! युवक-युवती ने एक साथ खाया जहर, अस्पताल में हुई दोनों की मौत
बहादराबाद। हरिद्वार जिले के बहादराबाद क्षेत्र में प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक घटना में युवक और युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की जानकारी मिली है। बताया गया कि युवक और युवती के बीच काफी समय से संबंध थे। इसी दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर भेज दिया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों को बचाया नहीं जा सका। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।