उत्तराखण्डः कोसी नदी में मलुवा डाले जाने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट! अल्मोड़ा के सियालीधार में निर्माण कार्य पर उठे सवाल, अगली सुनवाई तय

Uttarakhand: The High Court has reached the matter of dumping sewage into the Kosi River! Questions have been raised about construction work in Sialidhar, Almora, with the next hearing scheduled.

नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट में अल्मोड़ा के ग्रामीण क्षेत्र विमोला में किए जा रहे निर्माण कार्य का मलुवा कोसी नदी में डाले जाने व ग्रामीण सड़क को क्षतिग्रस्त किए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता से निर्माणकर्ता को पार्टी बनाने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने एक सप्ताह बाद की तिथि नियत की है। बता दें कि अल्मोड़ा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चन्द्र जोशी ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि अल्मोड़ा जनपद के ग्राम सियालीधार में कुछ लोगों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसका मलुवा कोसी नदी में डाला जा रहा है। जिससे पर्यावरण को खतरा उत्पन्न होने के साथ ही कोसी नदी का पानी दूषित हो रहा है नदी से पूरे अल्मोड़ा जनपद के 1 लाख लोगों को पीने के पानी सप्लाई की जाती है। याचिका में कहा गया है कि नदी में मलुवा जमा होने से बरसात के दिनों में निचले क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो सकता है।