Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: शीतकाल के लिए बंद होंगे हेमकुंड साहिब के कपाट! पहुंचे दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Uttarakhand: The doors of Hemkund Sahib will be closed for winter! More than two thousand devotees arrived

विश्व प्रसिद्ध् हेमकुंड साहिब और लक्ष्मण लोकपाल मंदिर के कपाट आज शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट दोपहर डेढ़ बजे शुभ मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए करीब दो हजार से ज्यादा तीर्थयात्री हेमकुंड पहुंचे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं। चमोली जनपद में मंगलवार को ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी के बाद आज बुधवार को सुबह से चटक धूप खिली हुई है। हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ  और केदारनाथ धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। वहीं, ठंड भी बढ़ने लगी है।