उत्तराखण्डः हल्द्वानी में सनसनीखेज वारदात! शख्स ने पीट-पीटकर कर दी छोटे भाई की हत्या, घटना से हर कोई सन्न

 Uttarakhand: Sensational incident in Haldwani! A man beats his younger brother to death, shocking everyone.

हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां बरेली रोड निवासी एक भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। आरोपी पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुका है। आरोपी अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर चुका है। भतीजी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देर रात सूचना मिली थी कि बरेली रोड निवासी संदीप जायसवाल ने अपने छोटे भाई की हत्या कर दी है। मौके पर जब पुलिस टीम पहुंची तो सोनू जायसवाल का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल से आरोपी संदीप जायसवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सूचना पर देर रात सीओ सीटी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि कल देर रात संदीप घर लौटा तो वह सोनू से मामूली बात को लेकर झगड़ा करने लगा। झगड़ा इतना बढ़ा कि संदीप ने पास रखे लौटे से सोनू के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया। हत्या का आरोपी संदीप वर्ष 2014 में एक व्यापारी की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। साथ ही अपनी मां पर भी जानलेवा हमला कर चुका है।