रुद्रपुर: ट्रांजिट कैंप में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की नई कार्यकारिणी गठित,सुमित रॉय के सिर सजा अध्यक्ष का ताज,चयन के पीछे चर्चाओं का बाजार गर्म
रुद्रपुर। आगामी श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, दिव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी,ट्रांजिट कैंप की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नई समिति में क्षेत्र के अनुभवी, सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े निष्ठावान सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, ट्रांजिट कैंप की वर्ष की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में क्षेत्र के सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। कमेटी में सुमित रॉय को अध्यक्ष और विजय डे को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। मिथुन दास को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विजय साना महासचिव, जबकि सुमित बर्मन और राज चक्रवर्ती उपसचिव होंगे। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी "एडवोकेट" विश्वजीत मंडल को सौंपी गई है। पूजा महोत्सव के प्रचार-प्रसार और मीडिया संबंधी गतिविधियों के लिए प्रणय रॉय चौधरी को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ शुभम दास और विकास गाईन भी प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभालेंगे। सांस्कृतिक मंच की कमान प्रदीप शाहा, नंदशेखर गांगुली, मानस बैरागी, पिंटू रॉय, किशोर डे, सुबीर दास और प्रसन्नजीत पत्रा को दी गई है। ये सदस्य पूजा के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा और संचालन में भूमिका निभाएंगे। मेला व्यवस्था की जिम्मेदारी बाबू सरदार, विक्की सरकार, ज्योति दत्ता और अभिषेक गुप्ता को सौंपी गई है। भंडारा प्रमुख के रूप में तुलसी शाहा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था देखेंगे। पूजा पंडाल और मंडप से जुड़ी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्तिक चक्रवर्ती, गोपाल दास, बिट्टू ढाली, सुकुमार, हेमंत, मंगल सरदार और राज सरकार को दी गई है। वहीं सचिन मंडल को ऑडिटर नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष सुमित रॉय ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्यों के सहयोग और क्षेत्रवासियों की सहभागिता से इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को भी प्रमुखता दी जाएगी। कमेटी की ओर से क्षेत्र के श्रद्धालुओं और लोगों से महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।
सियासी सुगबुगाहट: चयन के पीछे चर्चाओं का बाजार गर्म
वही दूसरी ओर, कमेटी के गठन के साथ ही स्थानीय गलियारों में राजनीतिक सुगबुगाहट भी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो सुमित रॉय के अध्यक्ष बनने की पटकथा करीब दो महीने पहले ही लिखी जा चुकी थी। चर्चा है कि ट्रांजिट कैंप और सार्वजनिक पूजा कमेटियों के गठन में गहरा प्रभाव रखने वाली एक प्रभावशाली शख्सियत से नजदीकी का फायदा सुमित रॉय को मिला, जिसके चलते बिना किसी बड़े विरोध के उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। वही उधर अब नई कार्यकारिणी के सामने पूजा महोत्सव को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के साथ ही पंडाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेला, भंडारा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने की चुनौती होगी। क्षेत्रवासियों की नजर इस बार होने वाले आयोजन की भव्यता और व्यवस्थाओं पर रहेगी।