Breaking! उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल रिश्वत लेते पकड़े गए
उत्तराखंड सचिवालय के समीक्षा अधिकारी को विजिलेंस दस्ते ने रिश्वत लेते हुए दबोचा। आचार संहिता के दौरान हुई ये गिरफ्तारी कई बड़े सवाल खड़े करती है. सिंचाई विभाग के समीक्षा अधिकारी कमलेश थपलियाल को 75000 रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
विजिलेंस (एसपी) धीरेंद्र गुंज्याल के अनुसार 2008 में लंबित ड्रग भत्तों के एवज में एक पूर्व विजिलेंस इंजीनियर से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जबकि 75000 में सौदा तय हुआ था और विजिलेंस ने देर शाम कमलेश थपलियाल को हिरासत में ले लिया था। रिश्वत लेते हुए उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया।
इस गिरफ्तारी के बाद से सचिवालय और उसके तमाम हिस्सों में कोहराम मच गया है. कमलेश को पैसे लेने के लिए भेजने वाले सेक्शन ऑफिसर अनिल पुरोहित की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं.