Oct 11, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड दुःखद समाचार!चारधाम यात्रा के दौरान 15 लोगों की हुई मौत!स्वास्थ्य विभाग की अपील-अपना स्वास्थ्य देखते हुए आये चारधाम यात्रा पर

Uttarakhand sad news! 15 people died during Chardham Yatra! Health Department's appeal - Seeing your health, came on Chardham Yatra

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से चल रही है , जिसमें अब तक हजारों लोगों ने चारों धामों के दर्शन भी कर लिए है ।  चारधाम यात्रा के दौरान मार्ग पर 20 श्रद्धालुओं की मौत अचानक तबियत बिगड़ने से हो चुकी है। हालांकि स्वस्थ्य विभाग के पास 15 लोगों के मौत की ही पुष्टि कर रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि यमुनोत्री धाम में 8 , गंगोत्री में 2 और केदारनाथ धाम में 5 लोगों की अब तक मौत की पुष्टि हो चुकी है ।स्वास्थ्य विभाग ने इसके बाद एक एडवाइजरी जारी की है।  उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले श्रद्धालुओं को इस बात की भी पुष्टि करनी चाहिए कि वह किसी बीमारी से ग्रसित तो नही हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से लगातार प्रयास कर रहा है, उसके बावजूद भी लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए यात्रा पर आना चाहिए ,  जिससे इस तरीके की घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के शुरुआती दौर में ही 15 से अधिक लोगों की मौत हो जाना दुखद है ।