Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच आई दुखद खबर! अभिजीत दिपके की दादी का निधन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tragic news amidst the CJP protest! Abhijit Dipke's grandmother has passed away; the family is devastated by this immense grief.

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके के परिवार से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर दिपके का शनिवार को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष की थीं। उन्होंने महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के संतुक पिंपरी गांव में अंतिम सांस ली। दादी के निधन की खबर से परिवार और गांव में शोक का माहौल है। बता दें कि अभिजीत दिपके फिलहाल दिल्ली पुलिस हिरासत में है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत दिपके मूल रूप से छत्रपति संभाजीनगर के निवासी हैं, जबकि संतुक पिंपरी उनका पैतृक गांव है। यहां उनके दादा-दादी रहते थे। सावित्रीबाई के निधन के बाद अभिजीत के माता-पिता छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास से पैतृक गांव जाने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार को दिल्ली में सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले अभिजीत दिपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया था। उनके साथ पार्टी के अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई के बाद दिपके की मां ने पुलिस और सरकार के कदम पर नाराजगी जाहिर की है। अभिजीत की मां ने कहा कि सरकार ने उनके बेटे के खिलाफ जो कार्रवाई की, वह उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि देश के लिए काम करने वाले बच्चों के साथ ऐसा कौन करता है? उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि देश के लिए काम करने वालों को गिरफ्तार किया जा रहा है, जबकि अपराध करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि उन्हें पहले से आशंका थी कि दिल्ली जाने पर अभिजीत को हिरासत में लिया जा सकता है। जब उनका बेटा घर से दिल्ली के लिए रवाना हो रहा था, तब उन्होंने उसे इस आशंका के बारे में आगाह भी किया था। हालांकि, अभिजीत ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि ऐसा कुछ नहीं होगा।