उत्तराखंड: राजीव नयन बहुगुणा ने की बेशर्मी और बदतमीजी की हदें पार! साध्वी के बयान पर की अभद्र टिप्पणी वाली पोस्ट, लिंक में देखें क्या लिखा फेसबुक वॉल पर
उत्तराखंड के मशहूर पर्यावरणविद रहे सुंदरलाल बहुगुणा के पुत्र राजीव नयन फक्कड़पन और बेबाकी के लिए जाने जाते है। राजीव नयन बहुगुणा कई अखबारों और चैनलों में वरिष्ठ पदों पर भी काम कर चुके हैं, घुमक्कड़ और फक्कड़ स्वभाव के राजीव नयन बहुगुणा अपने बेबाकबयानी के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने जो बयानबाजी की है वो न सिर्फ आपत्तिजनक है बल्कि भारतीय संस्कृति के भी खिलाफ है। हाल ही में साध्वी ऋतुन्भरा ने देशभर में हो रहे जनसांख्यिकी परिवर्तन को देखते हुए बयान दिया था कि हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उनके इस बयान पर राजीव नयन ने खुली पोस्ट शेयर की है और साध्वी पर अभद्र टिप्पणी की है। राजीव नयन ने बेशर्मी और फूहड़ता की हदें पार करते हुए अपनी फेसबुक वॉल पर जो लिखा है वो आप भी पढ़िए और खुद तय कीजिये कि किसी महिला के बारे में या महिला के बयान पर इस तरह की टिप्पणी कितनी जायज़ है? और भारतीय संस्कृति के लिहाज से कितनी सही है?



