Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने किया खुलासा! चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार

Uttarakhand: Police exposed prostitution going on in guest house! Seven people including four women arrested

ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर की टीम सभी को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। पुलिस के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली थी ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। यहां एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को लेकर मायापुर चौकी रवाना हो गई। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।