Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: लाखों की स्मैक के साथ नर्स गिरफ्तार! बरेली से लाकर उत्तरकाशी कर रही थी सप्लाई

Uttarakhand: Nurse arrested with smack worth lakhs! Uttarkashi was supplying from Bareilly

उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने देहरादून रेलवे स्टेशन क्षेत्र से लाखों की कीमती 94 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशा तस्कर महिला को न्यायालय में पेश किया जहां कोर्ट के आदेश पर तस्कर को जेल भेज दिया गया है. आरोपी तस्कर महिला देहरादून के जाने माने अस्पताल में नर्स के रूप में इंटर्नशिप कर रही है। 

उत्तराखंड में बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि-2025 अभियान के अंतर्गत एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश पर एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने थाना जीआरपी देहरादून के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देहरादून रेलवे स्टेशन से महिला तस्कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। तस्कर से एसटीएफ ने 96 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि वो ये स्मैक बरेली से लेकर आई है। जिसको उत्तरकाशी सप्लाई करनी थी। साथ ही आस-पास के स्कूल और कॉलेजों में अपने पैडलरों के माध्यम से बिक्री करवाती है। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स पैडलरों के नाम के खुलासे भी हुई है. जिन पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया है कि एसटीएफ की एएनटीएफ टीम लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही नशा तस्कर में शामिल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य नशा तस्करों के बारे में जानकारी की जा रही है। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्रवाई जारी रहेगी।