उत्तराखण्डः नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी सफलता! बंद घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मिला सुराग

Uttarakhand: Nainital Police achieve major success! A cunning thief arrested for stealing from a locked house; CCTV footage provided clues.

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आज शनिवार को एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपी कब्जे से करीब 13 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवरात और नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए करीब 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली। दरअसल, आदर्श कॉलोनी गौड़धड़ा विठोरिया नंबर-1 निवासी हेमचंद्र लोहनी ने थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह 2 मार्च से 5 मार्च तक अपने पैतृक गांव थापला ताकुला, जिला अल्मोड़ा गए हुए थे। जब वह 5 मार्च को वापस घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखे सोने के जेवरात और नकदी गायब थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश देते हुए टीम का गठन किया गया था। इसके बाद तीन द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच की इस दौरान टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास लगभग 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मैनुअल इंटेलिजेंस की मदद से संदिग्ध की पहचान की। पुलिस टीम ने 13 मार्च को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम दमुवाढूंगा निवासी गौरव कुमार बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किए गए सोने के मंगलसूत्र, पौंची, झुमके, नथ, टीका समेत अन्य आभूषण और 2250 रुपए बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी काठगोदाम थाने में मुकदमा दर्ज हैण् पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी, उप निरीक्षक वीरेंद्र चंद्र, कांस्टेबल रोहित कुमार, बलवंत सिंह, कांस्टेबल धीरज सुगड़ा, कांस्टेबल रविंद्र खाती, कांस्टेबल अरविंद शामिल रहे।