Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: थॉमस कप विजेता देवभूमि के बेटे लक्ष्य सेन का होगा आज भव्य स्वागत। पीएम नरेंद्र मोदी को लक्ष्य ने जीत की खुशी में खिलाई अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई,पीएम मोदी ने ही की थी बाल मिठाई की फ़रमाइश

Uttarakhand: Lakshya Sen, son of Thomas Cup winner Devbhoomi, will have a grand welcome today. Lakshya fed Almora's famous baal mithai to PM Narendra Modi in the joy of victory, PM Modi had requested

उत्तराखंड के लाल लक्ष्य सेन ने थॉमस कप जीतकर उत्तराखंड का नाम विश्वपटल पर रौशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपनी खुशी जाहिर की और लक्ष्य सेन से जीतने की खुशी में अल्मोड़ा की प्रसिद्ध बाल मिठाई खाने की ख्वाहिश की। लक्ष्य ने भी उनकी ये ख्वाहिश पूरी की और पीएम मोदी को बाल मिठाई का डब्बा भेंट किया।अल्मोड़े की प्रसिद्ध खीम सिंह, मोहन सिंह की बाल मिठाई का डब्बा देते हुए कहा लक्ष्य ने कहा कि मैं आपके लिए बाल मिठाई लेकर आया हूं। इस पर पीएम मोदी हंसने लगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर थॉमस कप की विजेता पुरुष टीम के अलावा उबेर कप में हिस्सा लेने वाली महिला टीम से भी मुलाकात की।  उत्तराखंड के युवा सनसनी लक्ष्य सेन ने जब पीएम मोदी से मुलाकात की तो उन्हें प्रधानमंत्री के पैर छूकर उन्हें अल्मोड़े की प्रसिद्ध बाल मिठाई का डब्बा भेंट किया। दरअसल जब भारतीय टीम ने थॉमस कप ट्रॉफी अपने नाम करते हुए इतिहास रचा था तब पीएम मोदी ने फोन पर हर खिलाड़ी से बात की थी और लक्ष्य सेन से बाल मिठाई की फरमाइश की थी।
उत्तराखंड में आज थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन के स्वागत की तैयारी चल रही है। आज लक्ष्य के गृह जनपद अल्मोडा में उनका भव्य स्वागत होगा। वही 24  मई को देहरादून में सीएम पुष्करसिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या भी लक्ष्य सेन को सम्मानित करेंगे।
रविवार शाम 5 बजे लक्ष्य और उनके पिता डीके सेन कर्बला से जुलूस में शिरकत करते हुए होटल शिखर पहुंचेंगे जहाँ शाम 6 बजे होटल सभागार में थॉमस कप जीतने की खुशी में लक्ष्य को सम्मानित किया जाएगा। देहरादून में भी लक्ष्य के भव्य स्वागत की तैयारियां चल रही है।