Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: सभी जिलों में मौसम विभाग द्वारा जारी अतिवृष्टि की चेतावनी के मद्देनजर 14 और 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित! जारी हुए आदेश

Uttarakhand: In view of the warning of heavy rainfall issued by the Meteorological Department in all the districts, holiday has been declared for all the schools on 14th and 15th July! Orders issued

मौसम विभाग देहरादून के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 14 और 15 जुलाई 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई है,अतिवृष्टि को लेकर कुछ जगह रेड और कुछ जगह ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है साथ ही वर्तमान में कई जनपदो के समस्त पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा होने व नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये उत्तराखंड सचिवालय से राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र द्वारा समस्त जिलों के जिलाधिकारियों को 14 और 15 जुलाई को समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए गए है।
सभी जिलों में 14 और 15 जुलाई को समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं व आंगनवाडी केन्द्रों में  अवकाश घोषित किया गया है।