उत्तराखण्डः मानवता हुई शर्मशार! कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटा मिला भूण, हर कोई स्तब्ध

Uttarakhand: Humanity shamed! A fetus wrapped in red cloth was found in a garbage heap, shocking everyone.

रुड़की। उत्तराखण्ड के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां कलियर-रुड़की रोड स्थित पुल के पास पुरानी गंगनहर के किनारे सोमवार सुबह भ्रूण मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कूड़े के ढेर में लाल कपड़े में लिपटे भ्रूण को देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे राहगीरों को पुल के पास गंगनहर किनारे कूड़े में लाल कपड़े से बाहर एक हाथ निकला हुआ था। पास जाकर देखने पर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कपड़ा खोलकर देखा तो उसमें भ्रूण लिपटा हुआ था। लोगों का कहना था कि जिस मासूम को जन्म के बाद सुरक्षा और स्नेह मिलना चाहिए था उसे इस तरह लावारिस हालत में छोड़ दिया गया। घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया लेकिन फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल सका है।