उत्तराखण्डः कल 7 मार्च को हरिद्वार पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह! विशाल रैली के बाद होगी सीक्रेट मीटिंग, टॉप 23 नेताओं से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand: Home Minister Amit Shah will arrive in Haridwar tomorrow, March 7th! A secret meeting will be held after the massive rally, where he will meet with 23 top leaders.

देहरादून। गृहमंत्री अमित शाह कल 7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे। उनके दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और पुलिस व प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। तय कार्यक्रम के अनुसार गृहमंत्री शाह हरिद्वार में विशाल रैली को संबोथित करेंगे। इसके बाद भाजपा की एक बड़ी बैठक होनी है, जिसमें 24 बड़े नेता भाग लेंगे। उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसकी जानकारी दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया इस बैठक को ‘टोली बैठक’ का नाम दिया गया है। जिसमें कोर ग्रुप के 14 अलावा सदस्यों के अलावा 9 और सदस्यों को शामिल किया गया है। इस तरह से इस टोली बैठक में कुल 24 बड़े नेता शामिल होंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कोर ग्रुप के साथ कुछ और लोगों को जोड़ा गया है। इसे पहली बैठक नाम दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ कुल 24 लोगों की यह बैठक होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। साथ ही चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दायित्व बंटवारे और कैबिनेट विस्तार को लेकर भी इस बैठक में चर्चा की जा सकती है। इधर गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।