उत्तराखंड: गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भारी भूस्खलन! दुकाने और एक खोखा बहने की सूचना! एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर! कुछ लोगों के लापता होने की खबर आ रही सामने
गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप भूस्खलन होने के कारण 2 दुकाने और एक खोखा बहने की सूचना प्राप्त हुई है, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर है, सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा बताया गया कि उनमें कुछ आदमियों की होने की सूचना है, आपदा प्रबंधन अधिकारी व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मय उपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

जो सूचना अभी तक मिली है, उसके अनुसार 7 लोग फिलहाल लापता चल रहे हैं। ये लापता लोग नेपाली मूल के हैं और ये इन दुकानों का संचालन करते थे। अभी यही जानकारी मिली है की दो नेपाली मूल के पति, पत्नी, उनकी तीन लड़कियां और दो लड़के गायब हैं। ये तो या मलबे में दब गए हैं या फिर नदी में बह गए हैं।
हादसे में मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। कुछ स्थानीय लोगों का भी पता नहीं चल पा रहा है। रात को सर्च अभियान के दौरान भी कोई शव नहीं मिला है। ऐसे में कहा जा रहा है की घटना में लापता चल रहे लोग मंदाकिनी नदी की तेज धारा में बह गए हैं। फिलहाल बारिश जारी है और रेस्क्यू अभियान भी बंद है। केदारनाथ यात्रा भी पूर्ण रूप से रोकी गई है।