Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां धारी देवी के दर्शन! एनआईटी के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

Uttarakhand Governor Gurmeet Singh visited Maa Dhari Devi! Will attend the convocation ceremony of NIT

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) पौड़ी जिले के श्रीनगर में स्थित मां धारी देवी मंदिर पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 15 मिनट धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मां भगवती को चुनरी भी अर्पित की। उन्होंने मंदिर के पुजारियों के साथ मंदिर परिसर का भी भ्रमण भी किया साथ ही राज्यपाल ने मंदिर परिसर से अलकनंदा नदी का मनोरम दृश्य देखा। 

गौर हो कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) अपने एक दिवसीय दौरे पर आज श्रीनगर गढ़वाल पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले मां धारी देवी मंदिर के दर्शन और पूजन किया। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 15 मिनट धारी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने मां भगवती को चुनरी भी अर्पित की। बाद राज्यपाल कार से मेडिकल कॉलेज श्रीनगर पहुंचे यहां उन्होंने एनआईटी उत्तराखंड के दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। बताते चलें कि आज एनआईटी उत्तराखंड के चौथे दीक्षांत समारोह चल रहा है। कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आज राज्यपाल श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। वहीं एनआईटी के चौथे दीक्षांत समारोह में 114 छात्रों को उपाधियां बांटी जाएंगी। कार्यक्रम में 90 बीटेक, 14 एमटेक और 10 पीएचडी के छात्र शामिल होंगे। वहीं बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र रोहित सिंह नेगी को उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर डायरेक्टर्स स्वर्ण पदक से नवाजा जाएगा। साथ ही बीटेक प्रोग्राम के 5 छात्रों एवं एमटेक प्रोग्राम के 4 छात्रों को सम्बंधित विभाग में सर्वाधिक सीजीपीए अर्जित करने के लिए स्वर्ण पदक दिया जाएगा। वहीं इस बार 10 गोल्ड मेडल छात्र छात्राओं को दिए जाएंगे। वहीं एनआईटी चौथे दीक्षांत समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।