उत्तराखण्डः बजट सत्र का पांचवां दिन! भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष आक्रामक, कैग की रिपोर्ट पर सरकार को घेरा! सीएम धामी ने गिनाईं प्राथमिकताएं

Uttarakhand: Fifth day of the budget session! The opposition is aggressive on the issue of corruption, and the government is cornered on the CAG report! CM Dhami lists his priorities.

गैरसैंण। भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के पांचवे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दे रही है। इसी संकल्प के साथ संचालित लखपति दीदी योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए मजबूत आधार बनकर उभरी है। इस योजना के माध्यम से अब तक 2.55 लाख से अधिक महिलाएं सशक्त हुई हैं और स्वरोजगार तथा आजीविका के नए अवसरों से जुड़ रही हैं। वहीं नियम 58 में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें लगातार मजबूत होती जा रही हैं। भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार का जीरो टॉलरेंस का नारा फेल हो चुका है। इसी क्रम में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार का सौदा भर्ती घोटाले ने साफ कर दिया है। जीरो टॉलरेंस का नारा देने वाली सरकार ही भ्रष्टाचार में लिप्त है। 67 हजार से ज्यादा सरकारी बसें बिना फिटनेस के चल रहीं हैं, यह आंकड़ा कैग रिपोर्ट का है, उन्होंने कहा कि सरकार बताए फिटनेस नहीं हो रही, क्या भ्रष्टाचार हुआ है।