Uttarakhand Election| उत्तराखंड गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत ने डाला वोट
आज सुबह उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और और राज्य की प्रथम महिला गुरमीत कौर ने वोट डाला।
उन्होंने शहीद मेख बहादुर गुरुंग कैंट गर्ल्स इंटर कॉलेज देहरादून पोलिंग स्टेशन में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
आज देहरादून में सुबह 8:00 बजे से 70 विधानसभाओं के मतदाता केंद्रों में मतदान शुरू हुआ। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार पहला वोटिंग का एक घंटा कम मतदान हुआ क्योंकि ठंड बहुत अधिक थी लेकिन धूप जैसे-जैसे बढ़ती गई वैसे-वैसे मतदाता भी बढ़ते गए।