Uttarakhand Election| उत्तराखंड में 100 वर्षीय बुजुर्ग ने वोट डालकर पेश करी मिसाल
उत्तराखंड राज्य की 70 विधानसभाओं में आज मतदान हो रहा है, सुबह से ठंड है लेकिन फिर भी लोगों में लोकतंत्र के इस पावन अवसर पर अपना मत अधिकार इस्तेमाल करने का जोश है। उत्तराखंड मतदान से एक बहुत ही मिसाल देने वाली खबर सामने आई है सहसपुर विधानसभा से मतदान कर रहे एक 100 वर्षीय बुजुर्ग ने वोट डाल कर युवओं के लिए मिसाल पेश करी है।
100 वर्षीय बुजुर्ग का नाम लाल बहादुर है और उन्होंने मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी से मतदान करने की अपील करी है।