Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ उत्तराखंड चारधाम यात्रा! एक महीने में 19 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Uttarakhand Chardham Yatra on the way to create a new record! More than 19 lakh devotees visited in a month

उत्तराखंड चारधाम यात्रा इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। 10 मई से शुरू यात्रा को एक माह पूरा हो गया है। अब तक 19 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बीते वर्ष की तुलना में इस बार अब तक 7.21 लाख तीर्थयात्री अधिक आए हैं। चारधामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ है। चारधाम यात्रा को लेकर देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है। हर साल यात्रा में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ रही है। बीते वर्ष पूरे यात्रा काल में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब में दर्शन किए थे।


22 अप्रैल 2023 को यात्रा से शुरू हुई थी। एक माह में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 12,35,557 थी, लेकिन इस बार एक माह में 19,56,269 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जो पिछले वर्ष की तुलना में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7.21 लाख अधिक है। सरकार और पर्यटन विभाग को उम्मीद है कि अक्तूबर और नवंबर माह तक चलने वाली चारधाम यात्रा इस बार नया रिकॉर्ड बनाएगी।


एक माह में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या
धाम                2023       2024
केदारनाथ    319193     748348
बदरीनाथ    139656     472065
यमुनोत्री    138537     346545
गंगोत्री      128777     339892
हेमकुंड साहिब    -        49419