Oct 07, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः सेवानिवृत्ति पर भावुक हुए मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता! बोले- नैनीताल में अधिवक्ताओं से मिला प्यार-स्नेह हमेशा याद रहेगा, युवा वकीलों से बोले- बेसब्र न हों, सफलता में लगता है समय

Uttarakhand: Chief Justice Manoj Kumar Gupta gets emotional upon retirement! He says the love and affection received from advocates in Nainiital will always be cherished; advises young lawyers not to

नैनीताल। उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बार एसो. सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सभी न्यायमूर्ति सहित रजिस्ट्रार जर्नल, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारी व समस्त अधिवक्ता मौजूद रहे। बार एसो. में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने भाव विभोर होते हुए कहा कि उन्होंने जो यहां से सीखा, उसे छोड़ने के ख्याल से भी दुख हो रहा है। नैनीताल में अधिवक्ताओं से जो प्यार और स्नेह उन्हें मिला, वो यादें हमेशा उनके जहन में रहेंगी। युवा अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वो बेसब्र न होएं, सफलता आपकी परीक्षा लेती है और सफल होने में समय लगता है। बार ने मेरे 9 माह के कार्यकाल में जो सहयोग किया, वह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें मैं सुलझा नहीं सका और मैं समझता हूं वो न्यायाधीशों की कमी के चलते हुआ, जिसका आने वाले समय में समाधान कर लिया जाएगा।