Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

नैनीतालः मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के लिए चलेगा बड़ा अभियान! 8 से 10 अक्टूबर तक सभी बूथों पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन

Nainital: A major campaign will be launched to make the voter list accurate and error-free! Special camps will be held at all polling booths from October 8 to 10, and Booth Level Officers (BLOs) will

नैनीताल। मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल जिले में विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। 8 से 10 अक्टूबर तक जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जबकि 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अभियान के दौरान बीएलओ, बीएजी सदस्य और बीएलए-2 वर्तमान मतदाता सूची का पूर्व की सूची से मिलान करेंगे और छूटे हुए पात्र मतदाताओं की पहचान करेंगे। इसके बाद 12 से 20 अक्टूबर तक घर-घर जाकर चिन्हित मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। पात्र पाए जाने वाले ऐसे लोगों, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, उनका फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने की कार्रवाई होगी। 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के अनुसार नैनीताल जिले में कुल 6 लाख 97 हजार 547 मतदाता दर्ज हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बीएलए से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी नवाज़िश खलिक समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।