Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड ब्रेकिंग:उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनो, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को बम से उड़ाने की धमकी भरा पत्र आया!टूटी फूटी हिंदी में पत्र भेजने वाले ने खुद को बताया आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर

Uttarakhand Breaking: Letter threatening to blow up many railway stations, religious places and crowded areas of Uttarakhand with bomb!

उत्तराखंड इनदिनों आतंकी संगठनों के टारगेट की हिट लिस्ट में शामिल हो चुका है। अब जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन का हवाला देते हुए उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की  धमकी भरा एक पत्र उत्तराखंड पहुंचा है जिसके बाद उत्तराखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। 
दरअसल ये धमकी भरा पत्र रुड़की रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को मिला है जिसमे राजधानी देहरादून ,रुड़की,हरिद्वार, ऋषिकेश, नजीबाबाद, और लक्सर रेलवे स्टेशनों और कई धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। 
धमकी भरा पत्र टूटी फूटी हिंदी में लिखा है और पत्र भेजने वाले ने खुद को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का एरिया कमांडर सलीम अंसारी बताया है। धमकी भरा पत्र मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकन्नी हो गयी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी साथ ही पत्र किसने भेजा और कहाँ से आया इसकी जांच में जुट गई है।
वही इस मामले की जांच में सामने आए तथ्यों की जानकारी देते हुए डीजीपी अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि खत भेजने वाला मानसिक रूप से बीमार है पिछले 20 सालो से वो इसी तरह धमकी दे रहा है। हालांकि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और उत्तराखंड पुलिस ने पूरे राज्य में निगरानी रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मामले में पुलिस पिछले धमकी भरे पत्रों की हैंडराइटिंग से मिलान भी कर रही है। नए पत्र  टार्गेट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का नाम भी है। पत्र मिलने से हरिद्वार से नजीवाबाद तक खलबली मच गई है। पुलिस पत्र भेजने वाले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही उत्तराखंड और यूपी के रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उत्तराखंड के कई रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल के अलावा भीड़भाड़ वाले भी इलाके टारगेट किये गए है।