Sep 03, 2026 Login

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः सड़क पर हुई हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग! सभी यात्री सुरक्षित, मचा हड़कंप

Uttarakhand Breaking: Helicopter makes emergency landing on road! All passengers safe, panic ensues

देहरादून। उत्तराखण्ड से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां केदारनाथ यात्रा रूट पर एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की गयी। हेलीकॉप्टर क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का बाताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। खबरों की मानें तो तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे। बता दें कि इससे पहले 8 मई 2025 को उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश में पायलट समेत 6 तीर्थ यात्रियों की जान चली गई थी। उत्तरकाशी के गंगनानी में एयरोट्रांस सर्विस प्रा. लि. का हेली हादसे का शिकार हुआ था। वहीं 17 मई 2025 को केदारनाथ धाम में ऋषिकेश एम्स के पिनेकल कंपनी के एयर एम्बुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई थी। घटना के समय हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक सवार थे।