Awaaz24x7-government

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः धामी कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्ताव मंजूर! अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में मिलेगा आरक्षण, और सख्त हुआ धर्मांतरण कानून

Uttarakhand Breaking: 26 proposals approved in Dhami cabinet meeting! Agniveers will get reservation in recruitment on contractual posts, conversion law becomes more strict

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 26 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इस दौरान सरकार ने अग्निवीरों को संविदा पदों पर भर्ती में आरक्षण के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। अब अग्निवीरों को सेवाकाल पूरा होने पर समूह ग के वर्दीधारी पदों की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसमें अग्निवीरों का उत्तराखंड का मूल निवासी या स्थायी निवासी होना जरूरी है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष रिटायर होने के बाद 850 पदों पर भर्ती दी जाएगी।  इसके साथ ही सरकार ने धर्मांतरण कानून और सख्त करने के लिए कानून में कुछ संशोधनों के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। एक्ट में संशोधन कर सजा को 10 साल से बढ़ा कर 14 साल किया गया। कुछ मामलों में 20 साल तक सजा हो सकती है। जुर्माना राशि को 50 हजार से बढ़ा कर 10 लाख किया गया। वहीं लखवाड़ जल विद्युत परियोजना के प्रभावितों को नैनबाग के सर्किल रेट पर मुआवजा मिलेगा।