Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

 उत्तराखंड: देहरादून में हाईटेक पुलिसिंग पर मंथन शुरू! आधुनिक तकनीक के विस्तार पर चर्चा

Uttarakhand: Brainstorming on hi-tech policing begins in Dehradun! Discussion on expansion of modern technology

देहरादून में 49th ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन शुरू हो गया है। बैठक में 5जी  और उससे आने वाली चुनौतियों पर चर्चा हुई।  साथ ही आज के दौर में आधुनिक तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। वहीं ऑल इंडिया पुलिस साइंस कांग्रेस की बैठक में थोड़ी देर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। 

बैठक में साइबर सुरक्षा में पर संयुक्त निदेशक ने कहा कि पुलिस से संबंधी संस्थाओं के लिए डेटा की सुरक्षा काफी अहम है उन्होंने आधुनिक तकनीक में साइबर हाइजीन युक्त होने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं यूपी के एडीजी राजा श्रीवास्तव ने 5जी युग में पुलिस व्यवस्था की चुनौतियों पर कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी जांचों में एआई के उपयोग से क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। इससे अपराधियों की जांच में काफी मदद देती है। वहीं कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस के संयुक्त कमिश्नर बी एस जयसवाल ने जियोस्पेशियल तकनीक एवं बिग डेटा एनालिस्ट के प्रयोग पर चर्चा की. साथ ही उन्होंने कहा कि नई तकनीकों से जीआईएस, जीपीएस, जियोडोम के उपयोग करने से कार्यप्रणाली में सुधार होगा। गौर हो कि बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में देश भर के पुलिसिंग से जुड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में कुल 6 थीम्स पर मंथन हो रहा है। वहीं देहरादून में आयोजित होने वाली पुलिस साइंस कांग्रेस का ये 49वां कार्यक्रम होगा। बैठक में 5G युग में पुलिस व्यवस्था, नारकोटिक्स, पुलिस और केंद्रीय बलों के बीच समन्वय, एनसीआरबी, आंतरिक सुरक्षा और सोशल मीडिया की चुनौतियां और सामुदायिक पुलिसिंग शामिल है।