उत्तराखंड: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से की घायल बाघिन को रेस्क्यू करने मांग
बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा ने उत्तराखंड के सुरई वन क्षेत्र में एक घायल बाघिन को घायल अवस्था में देखा और तुरंत बाद उन्होंने एक्स यानी ट्विटर पर उसके बारे में एक पोस्ट उत्तराखंड के सीएम के नाम कर दी पोस्ट में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड के वन विभाग से बाघिन को बचाने और उसका इलाज करने का अनुरोध किया।

अपने ट्वीट में, हुडा ने लिखा, "उत्तराखंड के सुरई वन रेंज में एक बाघिन अपने पेट में जाल लेकर घूम रही है। अधिकारियों से अनुरोध है कि उसे बचाने और उसका इलाज करने के लिए तत्काल कार्रवाई करें @ukfd_official @pushkardhami। इस पोस्ट को 28 दिसंबर को शेयर किया गया था, शेयर किए जाने के बाद से इसे एक लाख से ज्यादा व्यूज और करीब 3 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट पर ढेरों कमेंट्स भी हैं। कई लोगों ने पोस्ट के टिप्पणी अनुभाग में जाकर संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया।