Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखण्डः बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार का बड़ा खुलासा! बोले- जम्मू कश्मीर के निवासी को बना दिया उत्तराखंड का भूमिहार

Uttarakhand: Big revelation by unemployed union president Bobby Panwar! Said- resident of Jammu and Kashmir has been made Bhumihar of Uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार भू कानून की मांग उठ रही है। इसी क्रम में आज बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने प्रेस वार्ता कर एक चैंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया की प्रदेश में सशक्त भूमि कानून न होने के कारण पिछले वर्ष मार्च 2022 को गुलाम हैदर नामक व्यक्ति ने खुद को उत्तराखंड मूल का बताते हुए जौनसार बावर के कालसी ब्लॉक में विकास नहरी के पास कृषि व बागवानी के नाम पर जमीन लेकर सरकार के दावों की पोल खोल दी। तत्पश्चात शिकायतकर्ता द्वारा उप जिलाधिकारी कालसी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि उक्त व्यक्ति उत्तराखंड का निवासी नहीं है और 12 सितंबर 2003 से पूर्व उक्त व्यक्ति के परिवार के पास उत्तराखंड में कोई कृषि भूमि अभिलेख में दर्ज नहीं है। शिकायतकर्ता को सूचना के अधिकार से प्राप्त सूचना में यह तथ्य सामने आता है, कि उक्त व्यक्ति जम्मू-कश्मीर पुलिस से सेवानिवृत हुआ है और उक्त व्यक्ति कश्मीर का एक जनजाति प्राप्त व्यक्ति है। उक्त व्यक्ति गलत गतिविधियों में सम्मिलित होने के कारण पुलिस से बर्खास्त भी रहा। इसके बाद जब प्रकरण में जांच हुई तो राजस्व निरीक्षक द्वारा स्पष्ट रूप से यह कहा गया कि उक्त व्यक्ति ने जमीदार विनाश अधिनियम का घोर उल्लंघन किया है और उक्त भूमि को राज्य सरकार में निहित किया जाना न्यायोचित है। फिर तहसीलदार द्वारा उक्त रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई न होने के कारण उनका स्पष्टीकरण होते हुए 24 जून 2023 में जिलाधिकारी ने जांच उप जिलाधिकारी कलसी को दी। जिलाधिकारी के आदेश के लगभग 7 माह के पश्चात जब समाचार पत्रों में यह मामला आया तो उप जिलाधिकारी कालसी ने आनन-फानन में जम्मू-कश्मीर निवासी के पक्ष में आदेश करते हुए कहा कि उक्त की शिक्षा उत्तराखंड में हुई है, उक्त व्यक्ति के भाई के नाम वन विभाग से 1 साल के लिए आवासीय लीज जो कि सन् 1970 में ही काल बाधित हो गई थी। और उक्त व्यक्ति के मामा के नाम उत्तराखंड में भूमि थी जो कि वह भू-कानून लागू होने से पहले ही विक्रय कर चुके थे।