Aug 19, 2026 Login

उत्तराखंड राजनीति हलचल:आवाज़24x7 की खबर पर लगी मुहर,कांग्रेसी नेत्री सरिता आर्य हुई बीजेपी में शामिल!

Uttarakhand Big Breaking: Sarita Arya is joining BJP! Will accept BJP membership in front of CM, likely to get ticket from Nainital assembly seat

 

आवाज़24x7 की खबर पर आज मुहर लग गयी है जी हाँ! कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एंव नैनीताल विधानसभा की पूर्व विधायक सरिता आर्या आज बीजेपी में शामिल हो गयी है। कांग्रेस नेत्री कांग्रेस के नज़रंदाज़ और उदासीन रवैये से काफी समय से नाराज़ चल रही थी। संजीव आर्य के दोबारा कांग्रेस में शामिल होने के बाद से ही सरिता आर्य के पार्टी छोड़ने की खबरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी,बीते रोज खुद सरिता आर्य ने मीडिया से कहा था कि बीजेपी अगर टिकट देगी तो ज़रूर बीजेपी में शामिल होंगी,इस बयान के बाद उत्तराखंड की सियासत गर्माने लगी थी। उधर कांग्रेस ने भी सरिता आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

आपको बता दें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एंव पूर्व विधायक सरिता आर्य मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, इसके बाद नैनीताल से भाजपा सरिता आर्या को टिकट भी दे सकती है।