Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

Uttarakhand: रुद्रपुर में सीएम धामी का बड़ा ऐलान! जब तक उत्तराखंड आदर्श राज्य न बन जाए, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा

Uttarakhand: Big announcement by CM Dhami in Rudrapur! I will not rest until Uttarakhand becomes an ideal state.

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुद्रपुर दौरे पर हैं। यहां शहर में भव्य रोड शो निकालने के बाद सीएम धामी ने गांधी पार्क में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव एवं सरस मेले का शुभारम्भ किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने समूहों द्वारा बनाये गये उत्पादों की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रुद्रपुर में मातृशक्ति के साथ साथ विभिन्न समुदायों का जो स्नेह उन्हें मिला वह जीवन भर यादगार रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार, महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

जीवन में आजीविका चलाने, बच्चों का लालन पालन करने जैसे कई कठिनाइयों को देखते हुए सरकार ने नौकरी में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य बनाना उनका प्रथम लक्ष्य है। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। महिलाओं को जो सम्मान भाजपा सरकार ने दिया है वह पहले कभी नहीं मिला। कहा कि मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक उत्तराखंड आदर्श राज्य न बन जाए। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक शिव अरोरा, विधायक अरविंद पाण्डे, विधायक त्रिलोक चीमा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, राजेश शुक्ला, प्रेम सिंह राणा, खिलेन्द्र चौधरी, विकास शर्मा, गुरविंदर सिंह चंडोक, कुमायू आयुक्त दीपक रावत, पुष्कर काला, उत्तम दत्ता, मुकेश कुमार, जिलाधिकारी उदय राज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टिसी, योगेन्द्र रावत, मण्डी परिषद अध्यक्ष अनिल डब्बू समेत हजारों लोग मौजूद थे।