Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: गर्मी झेलने को रहें तैयार! होली पर साफ रहेगा मौसम,अब लगातार बढ़ेगा पारा 

Uttarakhand: Be prepared to face the heat! Weather will remain clear on Holi, now mercury will rise continuously

बीते दो दिनों से बदला मौसम मार्च के अंत में अपने तेवर दिखाएगा। होली पर्व पर प्रदेश भर में मौसम साफ रहेगा। जबकि होली के बाद मैदान से लेकर पहाड़ तक तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं और गर्मी में भी इजाफा होगा। हालांकि शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री कमी रिकॉर्ड की गई।

गर्मी ने इस महीने से ही अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। लेकिन बीते बृहस्पतिवार से बदले मौसम से अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री तक कम आया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज नहीं की गई। ऐसे में आज (शनिवार) से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा और होली पर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला महीने के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। दून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने के आसार हैं।