उत्तराखंड:आर्मी में भर्ती होने के लिए देर रात दौड़ की प्रैक्टिस करने वाले सुर्खियों में छाए प्रदीप मेहरा की एक और वीडियो हुई वायरल! वायरल वीडियो पर नेगेटिव कमेंट्स से हुए उदास फ़िल्म मेकर विनोद कापड़ी ने बनाई थी वीडियो
आर्मी में भर्ती के लिए ऐसा जुनून शायद ही पहले कभी देखा हो,पूरे दिन मैकडोनाल्ड में काम करने के बाद घर तक दौड़कर रनिंग प्रैक्टिस करने वाले उत्तराखंड अल्मोड़ा जिले के निवासी प्रदीप मेहरा की वीडियो पूरे देश मे वायरल हो गयी इसके बाद लोग प्रदीप के जज्बे को सलाम करने लगे। रात 12 बजे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ़िल्म मेकर विनोद कापड़ी को प्रदीप चेहरे पर मुस्कान के साथ दौड़ते हुए दिखाई दिए उन्होंने झट प्रदीप की वीडियो बनानी शुरू कर दी,वीडियो को साक्षी जोशी ने अपने फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर शेयर किया और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गयी,वीडियो वायरल होने के बाद फ़िल्म मेकर विनोद कापड़ी उसी मैकडोनाल्ड पर जा पहुंचे जहां प्रदीप काम करता है। वहाँ पहुंचकर उन्होंने प्रदीप से कहा तुम्हारी तो वीडियो वायरल हो गयी तो प्रदीप हसने लगा और कहने लगा कि आपको गूगल पर देखा आप तो नेशनल अवार्ड विनर हो। विनोद कापड़ी ने भी हंस कर कहा कि सब लोग तुम्हे बहुत पसंद कर रहे है तो प्रदीप ने कहा कुछ लोग नेगेटिव कमेंट भी कर रहे है,कह रहे है इसे कश्मीर में दौड़ाओ वहाँ पता चल जाएगा।
आपको बता दें कि रविवार को उत्तराखंड निवासी प्रदीप मेहरा की आर्मी में भर्ती होने के लिए देर रात दौड़ने की प्रैक्टिस करते हुए फ़िल्म मेकर विनोद कापड़ी ने वीडियो बनाई थी ,विनोद कापड़ी ने जब पूछा दौड़ क्यो रहे हो तो प्रदीप बोला आर्मी में भर्ती होने के लिए दौड़ने की प्रैक्टिस कर रहा हूँ,विनोद ने पूछा सुबह दौड़ लेना चलो मेरे साथ मैं घर छोड़ देता हूँ तो प्रदीप बोला नही सुबह नही दौड़ सकता जल्दी मैकडी जाना पड़ता है काम के लिए,तो विनोद ने कहा चलो डिनर करवा देता हूँ तो प्रदीप में कहा नही मेरा छोटा भाई भूखा रह जायेगा। दौड़ते दौड़ते प्रदीप के चेहरे पर गजब की मुस्कान थी,अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की ललक शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। ये वीडियो प्रेरणादायक ही नही बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए बेहद गौरवशाली है क्योंकि प्रदीप उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले का निवासी है।
