Sep 27, 2026 Login

उत्तराखण्डः इंस्टाग्राम पर शाहरूख बना अमन! पहले युवती को दोस्ती के जाल में फंसाया, फिर दुष्कर्म के बाद डाला धर्म परिवर्तन का दबाव! आरोपी गिरफ्तार

Uttarakhand: 'Aman' posed as 'Shahrukh' on Instagram! First, he ensnared a young woman in a web of friendship, then raped her and pressured her to convert; accused arrested.

हरिद्वार। मध्य प्रदेश निवासी एक युवती को सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती करने के बाद हरिद्वार बुलाकर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने के आरोपों के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पथरी थाना पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शाहरुख पुत्र निसार निवासी बादशाहपुर, थाना पथरी के रूप में हुई है। युवती के भाई की शिकायत पर 25 सितंबर को पथरी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को गुर्जर बस्ती से काठा पीर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मध्य प्रदेश निवासी युवती की करीब चार वर्ष पहले इंस्टाग्राम के जरिये शाहरुख नाम के व्यक्ति से दोस्ती हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उस समय आरोपी की सोशल मीडिया आईडी अमन सिंह नाम से थी। बाद में आईडी का नाम बदलकर शाहरुख कर दिया गया। युवती के मुताबिक आरोपी ने उसे बताया कि उसका नाम अमन ही है और उसने कुछ समय के लिए आईडी का नाम बदला है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर को आरोपी युवती को दिल्ली से शादी करने की बात कहकर हरिद्वार लेकर आया। अगले दिन उसे रेलवे स्टेशन से एक कमरे में ले जाया गया। युवती का आरोप है कि वहां आरोपी ने धर्म परिवर्तन के बाद शादी करने की बात कही। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना के दौरान आरोपी का भाई और उसकी मां कमरे के बाहर मौजूद थे। आरोप है कि बाद में आरोपी की मां कमरे में आई और धर्म परिवर्तन कर उसके बेटे से शादी करने का दबाव बनाया। युवती के विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर दिया गया। शिकायत के मुताबिक युवती करीब तीन दिन तक कमरे में बंद रही। इसके बाद आरोपी के बड़े भाई ने कमरे का ताला खोला और उस पर दोबारा दबाव बनाने का आरोप है। युवती ने बताया कि इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को अस्पताल में पाया। तहरीर के अनुसार, 19 सितंबर को शाहरुख अस्पताल पहुंचा और युवती को कार से किसी अज्ञात स्थान पर छोड़ गया। इसके बाद युवती ने अपने भाई से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। युवती के भाई की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 25 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण, पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य आरोपों और मामले में शामिल बताए जा रहे लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।