उत्तराखण्डः घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा! सरगना महिला गिरफ्तार, तीन लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

Uttarakhand: A prostitution racket was operating in a home! The female gang leader was arrested, and three girls were rescued.

देहरादून। राजधानी देहरादून में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। दरअसल, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापेमारी की, जिसके बाद मौके से दो संचालकों सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन महिलाओं को पीड़ित के रूप में चिन्हित किया गया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी महिला है, जो अपने घर में ही ये गलत काम करवा रही थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी महिला व्हाट्सएप के जरिए पीड़िताओं की फोटो ग्राहकों को भेजती थी। इसके बाद फोन पर ही ग्राहकों से रेट व मिलने का स्थान निर्धारित किया जाता है। महिला अपने साथियों के जरिए महिलाओं को ग्राहकों के पास भेजती थी। जानकारी के मुताबिक देहरादून एसएसपी को इस तरह की सूचनाएं मिल रही थी, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घर पर अचानक से छापा मारा और गंदे खेल का भड़ाफोड़ किया। पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देश पर एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार रात को गांधी नगर रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में अचानक से छापा मारा। छापेमारी के दौरान घर के अंदर तीन महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिती में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस टीम ने अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रही एक महिला सहित 03 आरोपियों रानी देवी, आशीष कुमार पाण्डे, फूलों खान को गिरफ्तार करते हुए तीन महिलाओं को रेस्क्यू भी किया। रानी देवी व्हाट्सएप के माध्यम से लड़कियों की फोटो ग्राहकों को भेजकर उनसे रेट और लड़कियों को भेजने का समय व स्थान निर्धारित करती थी। इसके बाद आरोपी आशीष लड़कियों को ग्राहकों तक पहुंचाने का काम करता था और जिसके एवज में उसे मोटा कमिशन मिलता था।