उत्तराखण्डः शादी समारोह से लौट रही कार गंगनहर में गिरी! दो लोगों की डूबने से मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

Uttarakhand: A car returning from a wedding ceremony plunges into the Ganges Canal! Two people drown, leaving their families heartbroken.

रुड़की। उत्तराखण्ड के रुड़की से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। हादसे में दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वाहन रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांसीपुर गांव के पास देवबंद से एक शादी समारोह से लौट रही थी। तभी तांसीपुर के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर के रजवाहे में गिर गई। हादसे में कार में सवार रुड़की निवासी सचिन धीमान और अमन त्यागी नाम के दोनों लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और जल पुलिस के द्वारा रजवाहे में सर्चिंग अभियान चलाकर दोनों के शवों को गंगनहर से बाहर निकाला गया। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।