Oct 08, 2026 Login
Awaaz24x7-government

उत्तराखंड: 12 हजार पदाधिकारी कार्यकर्ता बूथों पर करेंगे प्रवास! मंत्री धन सिंह और सौरभ को कमान

Uttarakhand: 12 thousand officials and workers will stay at the booths! Command to ministers Dhan Singh and Saurabh

भाजपा ने लोकसभा की पांचों सीटों को गढ़वाल और कुमाऊं के कलस्टर में बांट दिया है। गढ़वाल कलस्टर की कमान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और कुमाऊं कलस्टर की बागडोर मंत्री सौरभ बहुगुणा के हाथों में सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए सह प्रभारी एवं लोकसभा प्रभारी, सहप्रभारी संयोजक के नामों को घोषणा शीघ्र की जाएगी।

दोनों मंत्रियों पर नमो एप और लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जिम्मा होगा। इसके तहत चार से छह फरवरी के मध्य गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के करीब 12 हजार नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11729 बूथों पर 24 घंटे का प्रवास करेंगे। प्रवास करने वाले प्रमुख दिग्गजों में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सभी कैबिनेट मंत्री, पार्टी सांसद और विधायकों के अलावा प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं। उन्हें रात्रि प्रवास करना होगा और इस दौरान बूथ के ही किसी व्यक्ति के घर पर भोजन भी करेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नमो एप पर जारी विकसित भारत एंबेसडर 100 दिवसीय चैलेंज को का तीसरा चरण 25 जनवरी से 15 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि दीवार लेखन अभियान अब लोस चुनाव की आचार संहिता लागू होने तक चलेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव अभियान के लिए समिति का गठन जल्द हो जाएगा। इस समिति में 40 से अधिक सदस्य होंगे, जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी जाएगी। नमो एप पर लोगों को जोड़ने के लिए सांसदों के लिए 30 हजार, विधायकों के लिए 20 से 25 हजार और पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के लिए 10 से 15 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अभियान को लेकर प्रदेश स्तरीय टीम का प्रदेश प्रभारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को संयोजक के रूप में नमो एप के प्रदेश संयोजक अनूप रावत, सह संयोजक मनीष सैनी, रंजना चतुर्वेदी, विकास शर्मा, प्रदीप गिरी को बनाया गया है। कलस्टर स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम सबसे पहले प्राप्त होंगे। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पार्टी के ज्वाॅइनिंग के अभियान के लिए राज्य स्तरीय कमेटी के गठन के बाद अब जिलास्तरीय टीम बनाई जा रही है। पार्टी को अब तक 1200 से भी अधिक विभिन्न पार्टियों के बड़े नेताओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नाम मिले हैं। आपराधिक एवं अनैतिक आरोपों की जांच के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई जाएगी। पार्टी ने 11729 बूथों को चार श्रेणियों में ए, बी, सी, डी में बांटा गया है। इनमें पार्टी सुधार करेगी। सबसे कमजोर डी श्रेणी के बूथ, जहां पार्टी कभी नहीं जीती, को सी में बदलना है। सी श्रेणी के बूथ जहां पार्टी बेहद कम अंतर से हारी को बी श्रेणी में बदलना है। बी श्रेणी के बूथों में जीत का अंतर बढ़ाते हुए ए श्रेणी में बदलना है। हमेशा जीतने वाली ए श्रेणी के बूथों में मत प्रतिशत को रिकॉर्ड संख्या में बढ़ाते हुए ए प्लस करना है। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत 14 से 22 जनवरी तक तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता और मंदिर में भजन-कीर्तन अभियान को वृहद स्वरूप पर चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री, मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि किसी न किसी मंदिर में रहेंगे।