उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
देहरादून में आयोजित उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज दूसरा दिन चल रहा है। आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए हैं। अभी गृहमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आए निवेशकों और मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे हैं। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट शुक्रवार को शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शुभारंभ किया था। पीएम मोदी ने 44 हजार करोड़ के एमओयू की ग्राउंडिंग की थी। इसके साथ ही उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ के एमओयू साइन हो चुके हैं। पीएम मोदी ने निवेशकों से उत्तराखंड में ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की अपील की थी। पीएम मोदी ने शुक्रवार को वेड इन इंडिया का नारा भी दिया था उन्होंने कहा था-एक डेस्टिनेशन शादी देवभूमि में करिए।