Oct 10, 2026 Login
Awaaz24x7-government

बड़ी खबरः जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’! योगी कैबिनेट ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर

 Big News: Jewar Airport to be named ‘Narendra Modi Jewar International Airport’! Yogi Cabinet approves the proposal.

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए उनके नेतृत्व, जनसेवा और देश के विकास में योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हुआ और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने विदेश से मां अन्नपूर्णा की मूर्ति वापस लाकर पुनः स्थापित कराने को भी प्रधानमंत्री के प्रयासों का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य मंत्रिपरिषद ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम ‘नरेंद्र मोदी जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ करने का प्रस्ताव पारित किया है। जेवर में विकसित हो रहा यह एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश के प्रमुख बुनियादी ढांचा प्रोजेक्ट्स में शामिल है। इसके शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर सरकार के इस प्रस्ताव पर अब आगे की औपचारिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार कैबिनेट ने नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस फैसले के साथ जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की दिशा में राज्य सरकार ने कदम बढ़ाया है।

प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में गौरवशाली अध्याय के रूप में दर्ज हुआ है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सरकार के प्रमुख के रूप में प्रधानमंत्री की समर्पित सेवा यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश का मंत्रिपरिषद उनका हार्दिक अभिनंदन करता है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्रदेश की धरती से लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में देश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के कार्यों और नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना उनके सार्वजनिक जीवन की प्रमुख विशेषता रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की यात्रा जनसेवा से जनकल्याण और जनभागीदारी से जनविश्वास तक पहुंचने की मिसाल है। उन्होंने इसे राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण की यात्रा बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान का उल्लेख करते हुए अयोध्या और काशी से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त होना ऐतिहासिक घटना है। वहीं, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण प्रधानमंत्री की सोच और आध्यात्मिक दृष्टिकोण का परिणाम है।