ऊधम सिंह नगरः खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा! ओवरटेक करते समय कार से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत से पसरा मातम

Udham Singh Nagar: Tragic road accident in Khatima! Bike collides with car while overtaking, two young men die in mourning.

खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां खटीमा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसा चकरपुर इलाके में उस समय हुआ जब बाइक सवार ओवरटेक कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आती कार से भिड़ गई। दुर्घटना का पूरा वाकया कार के डैश बोर्ड में लगे कैमरे में कैद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से दोनों युवकों को खटीमा के सरकारी अस्पताल भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह हादसा इतना भीषण था कि बाइक कार को फाड़ते हुए उसमें धंस कर दो टुकड़ों में बंट गई। इस वजह से दोनों बाइक सवार युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतक युवकों की पहचान 29 वर्षीय नावेद खान और 25 वर्षीय नमन निवासी खटीमा के रूप में हुई है। दुर्घटना का कार के डैस बोर्ड में लगे कैमरे का फुटेज भी सामने आया है। फुटेज के अनुसार ओवर टेकिंग के दौरान बाइक कार से आमने-सामने भिड़ते दिख रही है।