ऊधम सिंह नगरः गदरपुर में सीएम धामी ने किया रोडवेज बस अड्डे का लोकार्पण! विकास योजनाओं की दी सौगात, कांग्रेस नेत्री ने काफिले को दिखाए काले झंडे

Udham Singh Nagar: CM Dhami inaugurates the roadways bus terminal in Gadarpur! He unveils development projects, while a Congress leader shows black flags to his convoy.

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शुक्रवार को ऊधमसिंह नगर जिले के दौरे पर हैं। यहां गदरपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का मंडी समिति परिसर में बने हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी कंबोज धर्मशाला पहुंचे, जहां उन्होंने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और अखंड पाठ में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता विकास है और सरकार लगातार जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने गुलरभोज को पर्यटन की दृष्टि से विकसित होते प्रमुख डेस्टिनेशन के रूप में बताया। उन्होंने कहा की गुलरभोज अपनी अलग पहचान बना रहा है और बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और क्षेत्र की खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लंबे समय से निर्माणाधीन बस अड्डे को जनता को समर्पित किया। इसके अलावा खंड विकास कार्यालय का लोकार्पण किया गया। वहीं डालबाबा मंदिर से गुलरभोज, कुल्हा और तिलपुरी वन बैरियर तक सड़क निर्माण सहित विभिन्न आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक विरोध भी देखने को मिला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव शिल्पी अरोड़ा ने हेलीपैड से मुख्यमंत्री के काफिले के निकलने के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। हांलाकि पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस नेत्री को मौके पर ही हिरासत में ले लिया। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग उठाई।