ऊधम सिंह नगरः पंतनगर विवि परिसर में सुरक्षा गार्ड की घिनौनी करतूत! किशोरी से दुष्कर्म का किया प्रयास, लोगों में जबरदस्त आक्रोश! हुई गिरफ्तारी

Udham Singh Nagar: A security guard at Pantnagar University campus committed a heinous act! He attempted to rape a teenage girl, sparking widespread outrage! He was arrested.

पंतनगर। ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर में एक 12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया गया और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए। आरोपी सुरक्षा गार्ड जंग बहादुर को पंतनगर में ही उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार की शाम नशे में जंग बहादुर पड़ोस में रहने वाले विवि कर्मी की कक्षा पांच में पढ़ने वाली 12 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर बंद पड़े सरकारी आवास में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जैसे ही मामले की जानकारी लोगों को लगी तो उन्होंने विवि के सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट हुए और बालिका को बरामद किया। इधर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। शनिवार सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी को कालोनी स्थित उसके रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी यूपी के बंदायू का रहने वाला है और विवि के सुरक्षा विभाग में बतौर गार्ड ठेके पर कार्यरत है। उसे परिसर के झा-कालोनी में रूबी किराना के पास सरकारी आवास आवंटित किया गया है। फिलहाल इस घटना के बाद विवि परिसर में रहने वाले लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।