उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवरः पहाड़ों पर तूफान का अलर्ट! बारिश और बर्फबारी की भी संभावना, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

The weather in Uttarakhand is turning harsh: a storm alert has been issued in the mountains! Rain and snow are also expected, and the administration has issued a warning to the public.

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तल्ख तेवर डरा रहे हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार को पर्वतीय जिलों में तेज तूफान चलने की संभावना जताई है। हालांकि मैदानी इलाकों में भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23 मार्च को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले में बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों की बात करें तो 27 मार्च तक प्रदेश भर में मौसम बदला-बदला रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने का भी अंदेशा जताया है। साथ ही प्रदेश में 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इस बीच खराब मौसम के अलर्ट को देखते हुए लोगों को खास सतर्कता बरतने की अपील की है। प्रदेश में बारिश के दौरान खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बना रहता है, जो हादसों को भी दावत देते हैं।