उत्तराखण्ड में करवट बदलेगा मौसम! 27 फरवरी को तीन जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

The weather in Uttarakhand is set to change, with rain and snow expected in three districts on February 27th.

देहरादून। उत्तराखण्ड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार, 27 फरवरी से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान उत्तरकाशी और चमोली जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। इन जिलों में 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने के भी आसार हैं। वहीं कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में भी बारिश और बर्फबारी होगी। शेष 10 जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जारी किया गया है। इसी तरह फरवरी महीने का समापन भी मौसम के बदले मिजाज के साथ होगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत समान्य रहेगी। 1 और 2 मार्च को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। यानी बारिश और बर्फबारी का कोई पूर्वानुमान अभी तक नहीं है। मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अगले 2 से 3 दिन तक उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। हालांकि बाद में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। 3 से 4 दिन के अंदर अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की भी संभावना है।