खत्म नही हो रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नखरें, अब अफगानिस्तान के साथ विश्व कप में खेलने से किया मना! वजह जानकर हो जायेंगे हैरान
वर्ल्ड कप 2023: भारतीय सरजमीं पर अक्टूबर में होने वाले वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक से बढ़कर एक नौटंकी कर रहा है. पहले पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपने दो वेन्यू बदलने की मांग की और अब इस टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से ही इनकार कर दिया है.
पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के मुताबिक पीसीबी ने अफगानिस्तान के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेलने से इनकार कर दिया है. पीसीबी ने अपनी लिखित मांग आईसीसी को भेजी है. अब सवाल ये है कि आखिर क्यों पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नहीं चाहता कि उनकी टीम अफगानिस्तान से खेले? पीसीबी की दलील है कि उसकी टीम को अफगानिस्तान से लीग मैच भी खेलना है तो ऐसे में वो किसी गैर एशियाई टीम से वॉर्मअप मैच खेलना चाहते हैं.
बता दें पाकिस्तानी बोर्ड ने आईसीसी से अपने अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैचों के वेन्यू बदलने की भी डिमांड की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बेंगलुरू में खेलना है और अफगानिस्तान से उसकी टक्कर चेन्नई में होने वाली है.
पाकिस्तानी टीम अफगानिस्तान से चेन्नई में भिड़ने से इसलिए कतरा रही है क्योंकि अफगानी स्पिनर्स वहां उसे मुसीबत में डाल सकते हैं. वहीं चेन्नई के छोटे मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों का खेल बिगाड़ सकते हैं.