युद्ध का सातवां दिनः अमेरिका-इजराइल ने ईरान के शिराज शहर पर किया बड़ा हमला! कई लोगों की मौत की खबर, फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे

The seventh day of the war: The US and Israel launched a major attack on the Iranian city of Shiraz! Reports of numerous deaths, and 52 French ships stranded in the Persian Gulf.

नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच युद्ध सातवें दिन भी जारी है। इस दौरान इजराइल और अमेरिका ने ईरान के शिराज शहर पर बड़ा हमला किया है। खबरों के मुताबिक इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शहर के जीबाशहर इलाके के रिहायशी क्षेत्र में हुआ, जिसमें कई आम लोग मारे गए। इस हमले में दो मेडिकल कर्मचारियों की भी मौत हो गई। वहीं ईरानी सेना ने लोरेस्तान इलाके में अमेरिका का MQ-9 ड्रोन और इजराइल का Hermes-900 ड्रोन को मार गिराया है। जंग की वजह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के रास्ते भी प्रभावित हुए हैं। फ्रांस के परिवहन मंत्री ने कहा कि फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों से देशभर में 3000 से ज्यादा घरों और करीब 500 दुकानों को नुकसान पहुंचा है। इन हमलों का सबसे ज्यादा असर राजधानी तेहरान में हुआ है। संस्था के मुताबिक 14 अस्पताल और मेडिसिन सेंटर्स भी हमलों में क्षतिग्रस्त हुए हैं। संस्था ने यह भी बताया कि उसके 5 राहतकर्मी इन हमलों में घायल हुए हैं। इस जंग में अब तक ईरान के 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इजराइली मीडिया ynet के मुताबिक, इजराइली हमले में करीब 300 ईरानी मिसाइल लॉन्चर्स तबाह हो गए हैं। युद्ध की वजह से देश के ज्यादा हिस्सों में बिजली और पानी सप्लाई ठप हो गई है। फ्रांस के परिवहन मंत्री ने बताया कि ईरान जंग की वजह से फारस की खाड़ी में 52 फ्रांसीसी जहाज फंसे हुए हैं और 8 जहाज रेड सी में रुके हुए हैं। इलाके में बढ़ते तनाव की वजह से जहाज आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। फ्रांस सरकार जहाजों पर मौजूद क्रू से लगातार संपर्क में है, क्योंकि कई जहाजों पर फ्रांसीसी नाविक भी सवार हैं। फ्रांस अब इस क्षेत्र में जहाजों की सुरक्षा के लिए दूसरे देशों के साथ मिलकर कदम उठाने की कोशिश कर रहा है।